Bihar ITICAT Admit Card 2025: बिहार आईटीआईसीएटी एडमिट कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, परीक्षा 15 जून को
Abhay Pratap Singh | June 8, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
बिहार आईटीआईसीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar ITICAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार आईटीआईसीएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार आईटीआईसीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिहार ITICAT हाल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र का विवरण जांच सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बिहार ITICAT 2025 परीक्षा 15 जून को ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट तय की गई है। बिहार आईटीआईसीएटी 2025 पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Also read Bihar OFSS Admission 2025: बिहार ओएफएसएस 11वीं में प्रथम चयन सूची के नामांकन तिथि 28 जून तक बढ़ी
बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। बता दें, शुरुआत में यह परीक्षा 11 जून, 2025 को आयोजित होने वाली थी।
बोर्ड राज्य भर में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में पेश किए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिहार ITICAT 2025 परीक्षा आयोजित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar ITICAT 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार आईटीआईसीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “ITICAT-2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे।
- एक नई विंडो खुलेगी, “लॉगिन के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- बिहार आईटीआईसीएटी एडमिट कार्ड 2025 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल