Bihar Elections: नीतीश सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था नष्ट कर बिहार को बर्बाद किया - राहुल गांधी
Press Trust of India | November 10, 2025 | 07:44 PM IST | 2 mins read
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, चाहे वह प्राथमिक हो या माध्यमिक, विश्वविद्यालय हो या कॉलेज, पूरी शिक्षा व्यवस्था खत्म हो चुकी है।
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को नष्ट कर राज्य को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी ने 10 नवंबर को ‘जेनरेशन जेड’ के एक समूह के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर जारी किया और कहा कि यह पीढ़ी ‘सत्य’ और ‘अहिंसा’ में विश्वास करती है और भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगी।
‘जेनरेशन जेड’ उन लोगों को कहते हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत की ‘जेनरेशन जेड’ की ऊर्जा मुझे आशा देती है। यह पीढ़ी सत्य और अहिंसा में विश्वास करती है, करुणा और साहस रखती है तथा भारत को एक उज्ज्वल, अधिक न्यायपूर्ण भविष्य की ओर ले जाएगी। मैं उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।’’
राहुल गांधी ने युवाओं के साथ कई बिंदुओं पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि दलित, आदिवासी, अति पिछड़ा या मुसलमान कोई भी हो, सभी को समान अवसर मिलना चाहिए और सारी संपत्ति एक या दो हाथों में केंद्रित नहीं होनी चाहिए।
बिहार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘20 साल से वहां नीतीश कुमार की सरकार है और उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया है। दूसरी बात, शिक्षा व्यवस्था, चाहे वह प्राथमिक हो या माध्यमिक, विश्वविद्यालय हो या कॉलेज, पूरी शिक्षा व्यवस्था खत्म हो चुकी है। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं... विश्वविद्यालयों में आरएसएस के कुलपति बिठा दिए गए हैं।’’
राहुल गांधी ने दावा किया कि स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था भी बर्बाद हो गई है। यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले आया है। बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार