Bihar DElED Dummy Admit Card 2025: बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड deledbihar.com पर जारी, एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | February 11, 2025 | 03:49 PM IST | 1 min read
बीएसईबी डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 में त्रुटि होने पर कैंडिडेट 17 फरवरी तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 11 फरवरी को बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElED) प्रवेश परीक्षा, 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2025 डमी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। डीएलएड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो 11 फरवरी से 17 फरवरी, 2025 तक सक्रिय रहेगी। बीएसईबी डीएलएड डमी हाल टिकट में उम्मीदवारों को सुधार का भी मौका दिया गया है।
बीएसईबी ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड पर अपनी आरक्षण श्रेणी को बदलता है तो उसे 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 17 फरवरी की समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को डमी हाल टिकट में कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बिहार डीएलएड परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे यानी 150 मिनट की होगी। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सामान्य हिंदी या उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग सब्जेट से प्रश्न शामिल होंगे।
बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 27 फरवरी को आयोजित की जा सकती है। बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 मार्च में तथा बिहार डीएलएड काउंसलिंग अप्रैल में होने की उम्मीद है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Bihar Deled Dummy Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार d.el.ed एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल