BCECEB DCECE 2025: बीसीईसीईबी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा पंजीकरण bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 2, 2025 | 06:12 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन करेक्शन के लिए 2 मई से 3 मई 2025 तक मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) पारा मेडिकल (PM) इंटरमीडिएट स्तरीय, पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) (PMM) , पॉलिटेकनिक इंजीनियरिंग (PE) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2025 तक है।
बीसीईसीईबी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन करेक्शन के लिए 2 मई से 3 मई 2025 तक मौका दिया जाएगा।
बीसीईसीईबी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र बाद में अपलोड किया जाएगा, जिसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।
BCECEB DCECE 2025: आयुसीमा
- पॉलिटेक्निकल इंजीनियरिंग माध्यमिक लेवल कोर्सेज के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
- पारा मेडिकल माध्यमिक लेवल ग्रुप के लिए 31 दिसंबर 2025 को आवदेक की आयु न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
- पारा मेडिकल इंटर लेवल कोर्सेज ग्रुप के तहत जीएनएम (ग्रेड ए नर्सिंग) कोर्सेज के लिए 31 दिसंबर 2025 को न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी।
- एएनएम नर्सिंग कोर्सेज के लिए न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा नर्सिंग काउंसलिंग ऑफ इंडिया के अनुसार 35 वर्ष तय है। इस कोर्स ग्रुप के अन्य कोर्सेज के लिए 31 दिसंबर 2025 को न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।
BCECEB DCECE 2025: आवेदन शुल्क
सिंगल कोर्स ग्रुप के लिए
- सामान्य/बीसी/ईबीसी के लिए 750 रुपये
- एससी/एसटी/डीक्यू के लिए 480 रुपये
किसी भी दो कोर्स ग्रुप के लिए
- सामान्य/बीसी/ईबीसी के लिए 850 रुपये
- एससी/एसटी/डीक्यू के लिए 530 रुपये
किसी भी तीन कोर्स ग्रुप के लिए
- सामान्य/बीसी/ईबीसी के लिए 950 रुपये
- एससी/एसटी/डीक्यू के लिए 630 रुपये
DCECE क्या है?
डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) विभिन्न राज्य संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों में पेश किए जाने वाले पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग - पीई) / पैरा मेडिकल (मैट्रिक लेवल - पीएमएम) / पैरा मेडिकल (इंटरमीडिएट लेवल - पीएम) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और पीई, पीएमएम और पीएम पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र होते हैं।
परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित की जाती है और इसमें पूछे जाने वाले कुल प्रश्नों की संख्या 90 है। उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में DCECE परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) परीक्षा आयोजित करता है, जिसके बाद DCECE अंकों के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार