BSTC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार स्टाफ नर्स पदों पर आवेदन का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 12, 2025 | 07:58 AM IST | 2 mins read
इससे पहले बिहार स्टाफ नर्स भर्ती की आखिरी डेट 7 जून 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है।
नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीएसटीसी) द्वारा स्टाफ नर्स पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 13 जून तक बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 11389 पदों को भरा जाएगा।
बिहार स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BSTC Staff Nurse Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीएसटीसी स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, EWS वर्ग के लिए 600 रुपये, एससी/एसटी और महिला (बिहार निवासी) के लिए 150 रुपये है।
BSTC Staff Nurse Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बिहार स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स पास होना चाहिए, साथ ही संबंधित प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को बिहार नर्स पंजीकरण परिषद, पटना में पंजीकृत होना चाहिए।
BSTC Staff Nurse Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
आयोग सभी अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test) के माध्यम से आयोजित करेगा। परीक्षा के प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 100 होंगे।
परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग की की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए (0.25) अंक काटा जाएगा।
BSTC Staff Nurse Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बीएसटीसी स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। लिखित परीक्षा, कार्य अनुभव, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन। लिखित परीक्षा कुल 75 अंकों की होगी, जबकि कार्य अनुभव के 25 अंक मिलेंगे। इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
जो उम्मीदवार एसबीआई जेए 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार