BPSC TRE 3.0 Final Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई 3 कक्षा 6 से 8 के लिए फाइनल आंसर-की bpsc.bih.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | September 20, 2024 | 07:59 PM IST | 1 min read
आयोग ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और विज्ञान विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षक (6वीं से 8वीं) के पद के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 19 जुलाई 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, गणित और विज्ञान विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। प्राथमिक शिक्षक (6वीं से 8वीं) के लिए अंतिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ नीचे बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से सीधे डाउनलोड भी की जा सकती है।
BPSC TRE 3.0 Final Answer Key 2024: कुल रिक्ति 87,774
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी टीआरई अभियान के माध्यम से प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 में करीब 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने दर्ज आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की जारी की है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए फाइनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी है।
Also read BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई-3 कक्षा 1 से 5 के लिए फाइनल आंसर की जारी
BPSC TRE 3 Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएससी टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर बिहार टीआरई 3.0 आंसर की प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट टीआरई आंसर की जांचें और पेज को डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा