Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में 10 नवंबर तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | October 30, 2024 | 01:43 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में छात्र के नाम में वर्तनी की गलतियां, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग और विषयों में सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने साल 2025 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की है। स्कूल प्रधान आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड डमी पंजीकरण कार्ड 2025 में सुधार करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। छात्र के नाम में वर्तनी की गलतियां, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग या विषयों में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, छात्र के नाम या माता-पिता के नाम में पूर्ण बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “विद्यार्थियों के जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित विवरणों में यदि कोई त्रुटि है, तो शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा दिनांक 10.11.2024 तक अंतिम अवसर के तहत सुधार किया जा सकता है। किसी प्रकार की समस्या होने पर इंटरमीडिएट के लिए 0612-2230039 और हाईस्कूल के लिए 0612-2232074 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।”
बीएसईबी की सूचना में आगे कहा गया कि, “शिक्षण संस्थानों के प्रधान इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com और मैट्रिक के विद्यार्थियों के डमी पंजीकरण कार्ड में वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर सुधार कर सकते है।”
नोटिस में कहा गया कि, “शिक्षण संस्थान के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक पर लॉगिन करने के बाद डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ अपने संस्थान के विद्यार्थी को दो प्रतियों में प्राप्त करना सुनिश्चित करें।”
Bihar Board Class 10, 12 Dummy Registration Card: कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कर सकते हैं:
- सबसे पहले मैट्रिक, इंटरमीडिएट की वेबसाइट पर जाएं।
- डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद विद्यार्थी का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर संस्थान के प्रधान सुधार कर सकते हैं।
अगली खबर
]SSC JE Admit Card 2024: एसएससी जेई एडमिट कार्ड पेपर 2 के लिए आज जारी होने की उम्मीद, परीक्षा शहर विवरण जांचें
सिविल स्ट्रीम से कुल 11,765 उम्मीदवारों और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम से 4,458 उम्मीदवारों को पेपर 1 में उनके प्रदर्शन के आधार पर पेपर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल