Trusted Source Image

Bihar Board Answer Key Challenge: बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की आपत्ति दर्ज कराने की आज लास्ट डेट, जानें प्रक्रिया

Santosh Kumar | March 5, 2024 | 07:31 AM IST | 1 min read

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर 1 से 12 फरवरी के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
बिहार बोर्ड उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका (इमेज-पीटीआई)
बिहार बोर्ड उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज यानी 5 मार्च को आखिरी मौका है। जो छात्र बोर्ड द्वारा जारी उत्तर कुंजी से खुश नहीं हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड आज शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा।

After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options

Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEEBoards & NEET

अभ्यर्थी छात्र कोड और रोल नंबर दर्ज करके विषयवार आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12 उत्तर कुंजी की मदद से, छात्र अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं और परिणाम के बारे में पहले से अंदाजा लगा सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, छात्रों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए थ्योरी पेपर में 30% और प्रैक्टिकल में कुल अंकों का 40% स्कोर करना होगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 1 से 12 फरवरी के बीच राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिनमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र शामिल हैं।

Also readBSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार

Bihar Board Answer Key Challenge: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

छात्र नीचे दिए गए चरणों की मदद से Bihar Board Answer Key Challenge आसानी से कर सकते हैं-

  • BSEB की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.comपर जाएं।
  • Homepage पर 'Higher Secondary [Inter]' में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
  • बिहार बोर्ड 12वीं उत्तर कुंजी 2024 डैशबोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र यहां उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने अभी तक 12वीं रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। पिछले वर्षों के अनुसार, परीक्षा के नतीजे मार्च के मध्य सप्ताह में जारी किए जाते हैं, इसलिए छात्र नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications