Santosh Kumar | March 11, 2024 | 01:05 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी के बीच 1585 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में लगभग 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 मार्च शाम 5 बजे तक का समय दिया है।
अगर किसी छात्र को आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि उपरोक्त समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्र आपत्ति दर्ज कराने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं- biharboardonline.com/Grievance/Objection/ExamSearch
आपको बता दें कि बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी के बीच 1585 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 8,22,587 छात्र, जबकि 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
Also readBihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
बीएसईबी 10वीं उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-