BHU PG Program 2024: बीएचयू पीजी प्रोग्राम की रिक्त सीटों के लिए 1 अगस्त से स्पॉट राउंड पंजीकरण करेगा शुरू
Abhay Pratap Singh | July 31, 2024 | 10:00 PM IST | 1 min read
बीएचयू पीजी प्रोग्राम स्पॉट राउंड पंजीकरण के लिए उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की ओर से पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (PG Program) की रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 1 अगस्त की शाम 7 बजे से शुरू की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा में उपस्थित हुए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
बीएचयू पीजी पंजीकरण फॉर्म 2024 भरते समय उम्मीदवारों को कक्षा 10 व कक्षा 12 की मार्कशीट, स्नातक की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। स्पॉट राउंड पंजीकरण से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आज यानी 31 जुलाई को बीएचयू पीजी प्रोग्राम स्पॉट राउंड पंजीकरण 2024 के बारे में जानकारी साझा की है। स्पॉट राउंड पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
BHU PG Admission 2024: पात्रता मानदंड
- छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (सीयूईटी पीजी 2024) के चुने हुए विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- बीएचयू द्वारा प्रस्तावित विशिष्ट स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए वैध सीयूईटी पीजी स्कोर की आवश्यकता होगी।
- स्नातक स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषयों को उस विशेष पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
- स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के प्रतिशत की आवश्यकता होगी; यदि सीजीपीए प्रदान किया गया है, तो इसे संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा।
BHU PG Admission 2024: सीट मैट्रिक्स
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में बीएचयू पीजी प्रवेश 2024 सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं:
|
कार्यक्रम |
सीट की संख्या |
|---|---|
|
एमए लैंग्वेज |
1,668 |
|
एमए साहित्य |
434 |
|
एमए प्रोफेशनल कोर्स |
267 |
|
स्पेशल कोर्स (टूरिज्य, कॉर्पोरेट संचार) |
114 |
|
व्यावसायिक पाठ्यक्रम |
310 |
|
एम.कॉम |
273 |
|
एमबीए (स्पेशल कोर्स) |
139 |
|
बीएड |
315 |
|
एमएड |
164 |
|
एलएलबी |
300 |
|
एलएलएम |
45 |
|
एमए संगीत |
80 |
|
आचार्य पाठ्यक्रम |
437 |
|
एमए सामाजिक विज्ञान |
1,506 |
|
एमए/एमएससी कॉमन सब्जेक्ट्स |
708 |
|
एमएफए |
88 |
|
एमएससी कृषि विज्ञान |
339 |
|
एमएससी पर्यावरण एवं सतत विकास |
36 |
|
एमएससी (साइंस) |
969 |
|
कुल |
8,126 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच