Trusted Source Image

BHU UG Admission 2024: बीएचयू यूजी मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी, कल तक जमा करें फीस

Santosh Kumar | October 8, 2024 | 03:27 PM IST | 1 min read

बीएचयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थियों से साझा की है। (प्रतीकात्मक-विकिपीडिया कॉमन्स)
विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थियों से साझा की है। (प्रतीकात्मक-विकिपीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए मॉप अप राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। बीएचयू ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

बीएचयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे जारी किया गया। बीएचयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

BHU UG 2024 Admission: प्रवेश शुल्क 9 अक्टूबर तक

विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थियों से साझा की है। आवंटित सीटों के लिए प्रवेश शुल्क कल यानी 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस तिथि तक शुल्क जमा नहीं करता है तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।

विश्वविद्यालय ने यूजी एडमिशन के 4 राउंड और एक स्पॉट राउंड आयोजित किया है। हालांकि, काउंसलिंग के 5 राउंड के बाद भी कई सीटें अभी भी खाली हैं। बची हुई सभी सीटें बीएचयू मॉप अप राउंड काउंसलिंग 2024 के जरिए भरी जाएंगी।

Also readBHU UG Counselling 2024: बीएचयू यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड शेड्यूल bhu.ac.in पर जारी

BHU UG Admission 2024: मॉप अप राउंड 1 सीट आवंटन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएचयू यूजी मॉप अप राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड या जांच सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लॉगइन सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सीट आवंटन परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications