BHU MBA Admission 2024: बीएचयू एमबीए एडमिशन पंजीकरण bhu.ac.in पर शुरू, कैट स्कोर जरूरी
Saurabh Pandey | October 8, 2024 | 06:40 PM IST | 2 mins read
बीएचयू में एमबीए प्रोग्राम 2 साल की फुलटाइम स्नातकोत्तर डिग्री है। बीएचयू एमबीए प्रोग्राम को अलग-अलग स्पेशलाइजेशन के साथ चार सेमेस्टर में बांटा गया है।
नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक बैच 2025-27 के लिए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को उनके कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) स्कोर के आधार पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस (एमबीए-आईबी) कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
संस्थान ने सोशल साइट एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए कैट स्कोर के माध्यम से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इंटरनेशनल बिजनेस (एमबीए-आईबी) के लिए पंजीकरण और काउंसलिंग के लिए प्रवेश पोर्टल 1 अक्टूबर 2024 से लाइव है और 3 जनवरी 2025 तक उपलब्ध होगा।
BHU MBA Admission 2024: पंजीकरण तिथि
बीएचयू में एमबीए प्रवेश लेने के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, bhu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एमबीए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2025 है। बीएचयू की तरफ से जारी आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कक्षाएं 14 जुलाई, 2025 से शुरू होंगी।
BHU MBA Admission 2024 : कोर्स, सेमेस्टर
बीएचयू में एमबीए प्रोग्राम 2 साल की फुलटाइम स्नातकोत्तर डिग्री है। बीएचयू एमबीए प्रोग्राम को अलग-अलग स्पेशलाइजेशन के साथ चार सेमेस्टर में बांटा गया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वित्त, मानव संसाधन, मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन, फॉरेन ट्रेड, रिस्क एंड इंश्योरेंस आदि में एमबीए स्पेशलाइजेशन प्रदान करता है।
बीएचयू में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (आईएमएस) द्वारा ऑफर किया जाता है। इसे एफएमएस (प्रबंधन अध्ययन संकाय) और वाणिज्य संकाय (एफओसी) के रूप में जाना जाता है।
BHU MBA Admission 2024: पंजीकरण शुल्क
अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया पंजीकरण करने के लिए 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
Also read KIET Group में नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज का आयोजन, 100 छात्रों ने लिया भाग
क्वालीफाइंग परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा में उनकी भागीदारी कंफर्म करने वाले अपने संस्थान से एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यदि अंतरिम प्रवेश दिया जाता है, तो उन्हें प्रवेश वर्ष के 5 अक्टूबर तक अपनी क्वालीफाइंग परीक्षा की मार्कशीट प्रदान करनी होगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार