BHEL Artisan Recruitment 2026: बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानंदड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानंदडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी विभिन्न निर्माण इकाइयों में 'आर्टिसन ग्रेड-IV' के 660 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियो के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तक है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 'आर्टिसन ग्रेड-IV' के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को अपनी नियुक्ति की तारीख से कम से कम 20 वर्षों तक उस निर्माण इकाई में काम करना होगा, जहां उन्हें तैनात किया गया है।
BHEL Artisan Recruitment 2026: आयु सीमा
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 भर्ती के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BHEL Artisan Grade-4 Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
परीक्षा शुल्क
|
प्रोसेसिंग शुल्क
|
कुल
|
|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी
|
600 रुपये
|
400 रुपये + जीएसटी
|
1,072 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / पूर्व सैनिक
|
शून्य
|
400 रुपये + जीएसटी
|
472 रुपये
|
BHEL Artisan Grade-4 Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NTC/ITI) से आईटीआई प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) का होना आवश्यक है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को एनटीसी/आईटीआई तथा एनएसी दोनों में कम से कम 60% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों प्रमाण पत्रों में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
BHEL Artisan Grade-4 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन (DV)।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - भर्ती से संबंधित अपने ज्ञान और कौशल का आंकलन करने के लिए उम्मीदवार एक ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीटी संभावित रूप से दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन (DV) - चयन मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, ट्रेड योग्यता, आयु प्रमाण, श्रेणी प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
BHEL Artisan Grade-4 Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज
- कक्षा 10 का प्रमाणपत्र और मार्कशीट
- आईटीआई/एनटीसी प्रमाणपत्र और मार्कशीट
- नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) और मार्कशीट
- जन्म तिथि का प्रमाण
- हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर
- वैलिड ईमेल पता और मोबाइल नंबर
- जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र
- ओबीसी-एनसीएल या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
- PwBD प्रमाणपत्र
- संबंधित कार्य अनुभव प्रमाणपत्र (यदि आयु में छूट का दावा कर रहे हैं)
- पूर्व सैनिक (एक्स-सर्विसमैन) संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)
- ऑनलाइन भुगतान का विवरण
अगली खबर
]RRB ALP CBAT City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीएटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 अक्टूबर को होगी परीक्षा
यह स्लिप सीईएन 01/2025 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और उससे जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार