BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | October 24, 2025 | 02:35 PM IST | 1 min read
बीईएल पीई भर्ती 2025 के तहत प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 13,00,000 रुपए का वार्षिक वेतन पैकेज दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ई-2 ग्रेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से 14 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन के पास संबंधित फील्ड में बीई/ बीटेक/ बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 अक्टूबर, 2025 को 25 वर्ष हो। ऊपरी आयु सीमा में एससी/ एसटी के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और ओबीसी (एनसीएल) को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
बीईएल पीई भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 340 प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा, जिसमें 175 पीई (इलेक्ट्रॉनिक्स), 109 पीई (मैकेनिकल), 42 पीई (कंप्यूटर साइंस) और 14 पीई (इलेक्ट्रिकल) के लिए हैं। बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर 2025 चयन प्रक्रिया में दो चरण ऑनलाइन (CBT) परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर 2025 भर्ती के लिए 1000 रुपए + जीएसटी, यानी 1180 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईएसएम कैटेगरी के कैंडिडेट को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
बीईएल भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, वेतनमान ₹40,000–3%–₹1,40,000 निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 13 लाख रुपए वार्षिक वेतन मिलेगा, जिसमें भत्ते और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। अधिक जानकारी के लिए बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BEL Probationary Engineer Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीईएल पीई भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक बीईएल की वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
- ई-2ग्रेड मे प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा