Trusted Source Image

BCECEB ITICAT-2026: बिहार आईटीआई कैट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 अप्रैल तक बढ़ी, 17 मई को परीक्षा

Saurabh Pandey | April 10, 2026 | 07:23 PM IST | 2 mins read

बिहार आईटीआई कैट 2026 के तहत प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया और सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।

बिहार आईटीआई कैट के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या परीक्षा में शामिल होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार आईटीआई कैट के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या परीक्षा में शामिल होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में विस्तार किया है।

बोर्ड द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 25 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

BCECEB ITICAT-2026: आवेदन में सुधार का मौका

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन डेटा में कोई त्रुटि (गलती) रह जाती है, तो वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को उसमें सुधार कर सकते हैं। इसके बाद त्रुटि सुधार का कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।

BCECEB ITICAT-2026: आवेदन शुल्क

बिहार आईटीआई कैट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईबीसी, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये, एससी, एसटी के लि 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि पीएच के लिए 430 रुपये है।

BCECEB ITICAT-2026: पात्रता मानदंड

बिहार आईटीआई कैट रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

BCECEB ITICAT-2026: परीक्षा विवरण

बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 17 मई को आयोजित की जानी है, जबकि एडमिट कार्ड 10 मई से अपलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read Rajasthan HC Driver Admit Card 2026: राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, गाइडलाइंस जानें

BCECEB ITICAT-2026: परीक्षा से संबंधित हेल्पडेस्क

अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं या सहायता के लिए हेल्पडेस्क ईमेल (helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य सभी पूर्व प्रकाशित नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications