Trusted Source Image

Bihar DCECE Result 2026: बिहार पॉलिटेक्निक, पैरा मेडिकल परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 09:30 AM IST | 1 min read

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने पॉलिटेक्निक और पैरा मेडिकल परीक्षा का रैंक कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

काउंसलिंग शेड्यूल और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
काउंसलिंग शेड्यूल और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का रैंक कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पॉलिटेक्निक, पैरा मेडिकल परीक्षा का रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

पर्षद द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE (PE/PM/PMM)]-2026 का आयोजन 23 और 24 मई, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग), पैरा मेडिकल (इंटरमीडिएट स्तरीय) और पैरा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।

Bihar DCECE Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड के तरीके

  1. सबसे पहले पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "Rank Card of DCECE (PE/PM/PMM)-2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने संबंधित पाठ्यक्रम समूह के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर लें।

Bihar DCECE Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

बिहार DCECE 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करते समय छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें निम्नलिखित विवरण सही-सही दर्ज हों-

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रोल नंबर
  3. श्रेणी
  4. प्राप्त अंक
  5. रैंक

Also read JSSC Recruitment 2026: स्पेशल टीचर भर्ती के उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच 18-19 जून को, शेड्यूल जारी

ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीखें जल्द होंगी घोषित

बिहार DCECE (PE/PM/PMM)-2026 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम की विस्तृत सूचना अभी जारी नहीं की गई है। बोर्ड ने कहा है कि काउंसलिंग शेड्यूल और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications