BCECE LE 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - एलई के लिए नोटिफिकेशन जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 07:54 PM IST | 1 min read
बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र में सुधार के लिए 10 मई से दो दिनों के लिए मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECE Board) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - लेटरल एंट्री (BCECE LE) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। स्नातक इंजीनियरिंग, स्नातक पारा मेडिकल और स्नातक फार्मेसी डिग्री प्रोग्राम के द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार 9 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बीसीईसीई एलई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,200 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को आवेदन पत्र में सुधार का 10 मई से दो दिनों के लिए सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
Bihar Combined Entrance Competitive Examination - Lateral Entry 2026: शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक इंजीनियरिंग - 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी (सामान्य के लिए 45% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 40% अंक) आवेदन कर सकते हैं।
- स्नातक पारा मेडिकल - 2 वर्षीय पारा मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण या फाइनल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- स्नातक फार्मेसी डिग्री - 2 वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम पास या फाइनल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई आयु-सीमा निर्धारित नहीं है, जबकि पारा मेडिकल तथा फार्मेसी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए ईमेल आईडी bangalorepgsd@billdesk.com या हेल्पडेस्क . 0612-2220230 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bihar BCECE LE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंप्टेटिव एग्जाम लेटर एंट्री 2026 के लिए तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन लिंक | bceceboard.bihar.gov.in |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 9 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 मई 2026 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 8 मई 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 10 मई से 11 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड | 23 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 31 मई 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा