Santosh Kumar | July 6, 2026 | 10:08 AM IST | 2 mins read
बोर्ड के अनुसार, इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 से 28 जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद, लिखित परीक्षाएं 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दो शिफ्ट में होंगी।

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने जून 2026 सेशन के लिए 12वीं क्लास की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी और जुलाई के आखिर तक चलेंगी। ओपन स्कूलिंग कर रहे हजारों स्टूडेंट्स के लिए यह एक अहम घोषणा है। बोर्ड ने परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की है।
पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। डेट शीट में विषयों को एक क्रम में दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बीबोस क्लास 12 एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड के अनुसार, इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 से 28 जुलाई तक चलेंगी। इसके बाद, लिखित परीक्षाएं 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दो शिफ्ट में होंगी।
सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-
परीक्षा तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
|---|---|---|
30 जुलाई | 301 - हिन्दी | 302 - अंग्रेजी |
31 जुलाई | 310 - गणित | 312 - रसायन विज्ञान |
01 अगस्त | 313 - जीव विज्ञान | 311 - भौतिक विज्ञान |
03 अगस्त | 315 - भूगोल | 314 - इतिहास |
06 अगस्त | 307 - मैथिली | 319 - लेखाशास्त्र |
07 अगस्त | 306 - संस्कृत, 321 – अरबी | 303 - बांग्ला, 305 – भोजपुरी, मनोविज्ञान |
08 अगस्त | 317 - अर्थशास्त्र | 320 - गृह विज्ञान |
10 अगस्त | 316 - राजनीति विज्ञान | 323 - समाजशास्त्र |
11 अगस्त | 328 - योग एवं शारीरिक शिक्षा | 322 - कम्प्यूटर विज्ञान |
12 अगस्त | 327 - संगीत | 326 - चित्रकला |
13 अगस्त | 318 - व्यवसाय अध्ययन | 325 - शिक्षाशास्त्र, 324 – दर्शनशास्त्र |
14 अगस्त | 304 - उर्दू | 309 - मगही |
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बीबोस 12वीं कक्षा की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-
परीक्षा तिथि | प्रथम पाली (सुबह 9 बजे - दोपहर 12 बजे) | द्वितीय पाली (दोपहर 1 बजे - शाम 4 बजे) |
|---|---|---|
25 जुलाई | 311 - भौतिक विज्ञान, 326 - चित्रकला | 312 - रसायन विज्ञान, 315 - भूगोल |
27 जुलाई | 313 - जीव विज्ञान, 321 - मनोविज्ञान | 328 - योग एवं शारीरिक शिक्षा, 320 - गृह विज्ञान |
28 जुलाई | 322 - कम्प्यूटर विज्ञान | 327 - संगीत |