BBOSE Dummy Admit Card 2026: बिहार ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 02:51 PM IST | 2 mins read
बीबोस डमी एडमिट कार्ड 2026 छात्र व स्कूल को-ऑर्डिनेट दोनों लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने जून 2026 सत्र की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीबोस डमी एडमिट कार्ड 2026 में ऑनलाइन सुधार के लिए 9 जुलाई से 11 जुलाई तक का समय भी दिया गया है।
स्कूल को-ऑर्डिनेट आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com (10th के लिए) और interbiharboard.com (12th के लिए) पर जाकर बीबोस डमी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार ओपन स्कूल 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
बीबोस कक्षा 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 और बीबोस कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 में विद्यार्थी व उनके माता-पिता के नाम के स्पेलिंग में त्रुटि, जन्म तिथि, जेंडर, जाति, कोटि, फोटो या हस्ताक्षर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्र समय-सीमा के भीतर संबंधित स्कूल के माध्यम से सही करा सकते हैं।
बोर्ड ने कहा कि, किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी व उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबंधित छात्र की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश पत्र में सुधार केवल को-ऑर्डिनेट द्वारा किया जा सकेगा।
अध्ययन केंद्रों के को-ऑर्डिनेट को बिहार ओपन स्कूल डमी हॉल टिकट डाउनलोड कर सभी छात्रों को वितरित करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और त्रुटि सुधार में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 8146568498 व ईमेल आईडी bseb@antiersolutions.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Bihar Open School Class 10-12 Dummy Admit Card 2026: डाउनलोड करें
छात्र निम्नलिखित चरणों की मदद से बिहार ओपन स्कूल डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीबोस कक्षा 10वीं या 12वीं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर, कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें और विंडो में विवरण दर्ज करें।
- डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और विवरणों का मिलान करें।
- यदि कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए स्कूल को-ऑर्डिमेट से संपर्क करें।
अगली खबर
]UGC NET Paper Leak: परीक्षा से पहले सोशियोलॉजी का पेपर लीक होने का आरोप, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक खबर साझा करते हुए दावा किया कि हरियाणा में यूजीसी-नेट परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र का पीडीएफ प्रसारित कर दिया गया जो केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पास उपलब्ध होता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा