BOI Officer admit card 2025: बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एडमिट कार्ड bankofindia.co.in पर जारी, परीक्षा 17 मई को
Abhay Pratap Singh | May 6, 2025 | 02:43 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न स्ट्रीम में ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्केल-IV प्रोजेक्ट नंबर 2024-25/1 के तहत अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीओआई ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर बीओआई ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BoI अधिकारी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 17 मई, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। बीओआई ऑफिसर एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न स्ट्रीम में ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मई को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में जनरल इंग्लिश से 25 प्रश्न, प्रोफेशनल नॉलेज से 50 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 25 प्रश्न सहित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। बीओआई ऑफिसर ऑनलाइन एग्जाम 120 मिनट के लिए आयोजित होगी।
इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर सभी अनुभाग से प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे। इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक तथा प्रोफेशनल नॉलेज में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, लॉ ऑफिसर और मैनेजर की नियुक्ति के लिए कुल 180 पदों को भरा जाएगा। आवेदन फॉर्म 8 से 23 मार्च 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार bankofindia.co.in पर जाकर करियर सेक्शन में नोटिस जांच सकते हैं।
Bank of India Officer Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीओआई ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर टैब पर क्लिक करें।
- अब, अधिकारी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बीओआई ऑफिसर एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार