अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने दिल्ली की छात्राओं के लिए लॉन्च की छात्रवृत्ति, 20,000 लड़कियों को मिलेगा लाभ
Press Trust of India | August 27, 2026 | 05:53 PM IST | 2 mins read
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने दिल्ली (NCT) में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं 20,000 छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इस योजना के तहत चुनी गई प्रत्येक छात्रा को प्रति वर्ष 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
नई दिल्ली : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने दिल्ली (NCT) की छात्राओं के लिए 'अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप' शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत इस साल दिल्ली की 20,000 लड़कियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वर्ष 2024 से अब तक 1.9 लाख से अधिक लड़कियों को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मिल चुकी है।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और सभी छात्राओं के लिए मुफ्त है। जो छात्राएं इसमें रुचि रखती हैं, उन्हें अपना आवेदन सिर्फ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही जमा करना चाहिए।
चुनी गई प्रत्येक छात्रा को कॉलेज के पहले वर्ष से लेकर स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक 30,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे। पाठ्यक्रम की अवधि (2 से 5 वर्ष) के आधार पर एक छात्रा को कुल 1.5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है।
Azim Premji Scholarship: पात्रता मानदंड
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के दिल्ली स्टेट लीड निखिल माथुर और चीफ कम्युनिकेशंस ऑफिसर सुधीश वेंकटेश ने बताया कि यह स्कॉलरशिप अब उन लड़कियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने नीचे दिए गए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की हो और भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया हो।
- आंध्र प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- बिहार
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली (NCT)
- झारखंड
- कर्नाटक
- मध्य प्रदेश
- मणिपुर
- मेघालय
- मिज़ोरम
- नागालैंड
- ओडिशा
- पुडुचेरी
- राजस्थान
- सिक्किम
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
Also read India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 2 सितंबर से करें आवेदन
Azim Premji Scholarship: फाउंडेशन का लक्ष्य
फाउंडेशन का लक्ष्य हर साल पूरे भारत में 5 लाख तक लड़कियों की मदद करने का है। चूंकि अधिकतर अंडरग्रेजुएट कोर्स लगभग तीन साल के होते हैं और छात्राओं को पूरे कोर्स के दौरान स्कॉलरशिप मिलती है, इसलिए किसी भी समय लगभग 15 लाख लड़कियों के पास एक्टिव अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप हो सकती है। इस स्कॉलरशिप का मकसद उन कुछ बाधाओं को दूर करना है जिनका सामना लड़कियां हायर एजुकेशन हासिल करने में करती रहती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार