Govt School News: अरुणाचल प्रदेश में शून्य दाखिले के कारण 386 सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश
Press Trust of India | June 3, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
राज्य में दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद किया गया है। पिछले साल भी राज्य सरकार ने 600 स्कूलों को बंद किया था।
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य भर में 386 सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, जिनमें चालू शैक्षणिक वर्ष में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया। राज्य शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यूडीआईएसई) के आंकड़ों के विस्तृत विश्लेषण के बाद सोमवार (2 जून) को यह आदेश जारी किया, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे स्कूलों की पहचान की गई है जो कई वर्षों से बंद हैं।
इस फैसले के जरिए स्कूलों को बेहतर बनाना और शिक्षकों व सुविधाओं का सही इस्तेमाल करना है। इसके कारण लगभग हर जिले के स्कूल प्रभावित हुए हैं, जिनमें कुरुंग कुमे, तवांग, अंजॉ, चांगलांग और ऊपरी सुबानसिरी जैसे सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं।
किस जिले में सबसे अधिक स्कूल बंद?
इस सूची में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक सरकारी स्कूल शामिल हैं, जिनमें इस साल और कुछ मामलों में कई शैक्षणिक सत्रों से एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ है। पश्चिम कामेंग जिले में सबसे अधिक 73 स्कूल बंद हुए हैं।
अन्य जिलों में, पापुमपारे में 50 स्कूल, पश्चिमी सियांग में 31, ऊपरी सुबनसिरी और सियांग में 28-28 तथा पूर्वी कामेंग में 23 स्कूल बंद कर दिए गए। कई अन्य जिलों में एक से 22 स्कूल बंद कर दिए गए।
Also read Uttarakhand News: चंदोला मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने के निर्देश
पिछले साल भी स्कूलों को बंद किया गया
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों को बंद करना एक बड़े युक्तिकरण पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य शैक्षिक संसाधनों को समेकित करना और सीखने के परिणामों में सुधार करना है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना छात्रों वाले स्कूलों को बंद करके उन संस्थानों में कर्मचारियों को पुनः नियुक्त करना है जो सक्रिय रूप से बच्चों की सेवा कर रहे हैं और जिन्हें सहायता की आवश्यकता है।
राज्य में दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद किया गया है। पिछले साल भी राज्य सरकार ने 600 स्कूलों को बंद किया था, जो या तो बंद थे या जिनमें कोई दाखिला नहीं हुआ था।
अगली खबर
]CTET 2025 Live: सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें कब तक जारी हो सकता है आवेदन फॉर्म
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटेट जुलाई 2025 अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगी, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न आदि शामिल होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच