Trusted Source Image

AEEE 2025 Result: अमृता विश्व विद्यापीठम ने एईईई रिजल्ट aeee.amrita.edu पर किया जारी, सीएसएपी काउंसलिंग शुरू

Abhay Pratap Singh | May 15, 2025 | 02:51 PM IST | 2 mins read

जेईई आधारित आवेदकों और एईईई 2025 में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रक्रिया (CSAP) 2025 आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

Back

AEEE 2027 Sample Paper

Prepare for AEEE with a sample paper designed to boost your exam readiness. Practise important questions, assess your preparation, improve accuracy, and build confidence for the exam.

Download Now
एईईई के माध्यम से अमृता विश्व विद्यापीठम बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश देता है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एईईई के माध्यम से अमृता विश्व विद्यापीठम बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश देता है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham) ने आज यानी 16 मई को अमृता प्रवेश परीक्षा - इंजीनियरिंग 2025 (AEEE 2025) के परिणाम की घोषणा कर दी है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aeee.amrita.edu पर जाकर एईईई 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग का आयोजन अमरावती, अमृतपुरी, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली एनसीआर और नागरकोइल स्थित परिसरों में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के किया जाता है। एईईई स्कोर के अलावा छात्रों को जेईई मेन स्कोर के आधार पर भी अमृता विश्व विद्यापीठम में बीटेक में एडमिशन दिया जाता है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “जेईई आधारित आवेदकों और एईईई 2025 में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रक्रिया (CSAP) 2025 आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार अब अपने पसंदीदा बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण करा कर भाग ले सकते हैं।”

Also readJEE Mains 2025 Paper 2 Answer Key: जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जल्द होगी जारी

CSAP 2025 Counselling Process: अमृता विश्व विद्यापीठम सीएसएपी काउंसलिंग

  • सीएसएपी 2025 पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया https://aeee.amrita.edu पर शुरू है।
  • उम्मीदवार 7 परिसरों में कई इंजीनियरिंग शाखाओं में से अपने पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं।
  • पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी।
  • एईईई 2025 रैंक धारक और जेईई मेन 2025 आवेदक दोनों सीएसएपी में भाग लेने के लिए पात्र हैं।

अमृता विश्व विद्यापीठम सभी बीटेक ब्रांच के लिए 75% तक शुल्क में छूट भी प्रदान करता है। बीटेक सीट आवंटन कार्यक्रम, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

AEEE Seat Allotment 2025: सीट अलॉटमेंट

अमृता विश्व विद्यापीठम बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए 70% सीटें एईईई स्कोर के माध्यम से तथा शेष 30% प्रतिशत सीटें जेईई मेन स्कोर के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों को आवंटित करेगा। उम्मीदवार AEEE 2025 रैंक या JEE मेन्स 2025 पर्सेंटाइल स्कोर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications