Saurabh Pandey | January 24, 2025 | 03:58 PM IST | 2 mins read
एईईई रैंक या जेईई मेन 2025 प्रतिशत के आधार पर, उम्मीदवारों को अमरावती, अमृतापुरी, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर फरीदाबाद और नागरकोइल सहित अमृता विश्व विद्यापीठम परिसरों में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
Prepare for AEEE with a sample paper designed to boost your exam readiness. Practise important questions, assess your preparation, improve accuracy, and build confidence for the exam.
Download Now
नई दिल्ली : अमृता विश्व विद्यापीठम (एवीवी) की तरफ से अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग (एईईई) 2025 के पहले फेज 1 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया का कल यानी 24 जनवरी 2025 आखिरी दिन है। इच्चुक और पात्र उम्मीदवार एईईई फेज 1 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट aeee.amrita.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AEEE 2027: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus | Mock Test
AEEE 2025 फेज 1 परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा पहले 7 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 20 जनवरी और फिर अब 25 जनवरी, 2025 कर दिया गया है।
अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 या इसके समकक्ष परीक्षा में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण और इन तीन विषयों, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में से प्रत्येक में 55% से कम नहीं होना चाहिए।
अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग 2025 के लिए एडमिट कार्ड 27 जनवरी को जारी करेगा। उम्मीदवार एईईई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। एईईई 2025 एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जो अपना एईईई परीक्षा स्लॉट बुक करेंगे।
एईईई 2025 परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी। स्लॉट 1 की परीक्षा सुबह 8:30 से 11 बजे तक, स्लॉट 2 की परीक्षा 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 की परीक्षा दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। निर्धारित परीक्षा के लिए एईईई स्लॉट बुकिंग लिंक सक्रिय है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार अपना स्लॉट चुन सकते हैं।
एईईई फेज 1 परीक्षा 1, 2 और 3 फरवरी, 2025 को होने वाली है। शुरू में परीक्षा केवल 1 और 2 फरवरी को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में संस्थान द्वारा एक अतिरिक्त दिन जोड़ा गया। AEEE 2025 प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। संस्थान की इंफॉर्मेशन बुकलेट के अनुसार एईईई फेज 2 परीक्षा 10 से 14 मई तक तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी।
एईईई फेज 1 परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी 2.5 घंटे होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।