AKTU Result 2025: एकेटीयू रिजल्ट ऑड सेमेस्टर के लिए aktu.ac.in पर जारी; यूजी, पीजी मार्कशीट डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 5, 2025 | 08:42 PM IST | 1 min read
नवीनतम अपडेट के अनुसार, AKTU ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बीटेक 5th सेमेस्टर, बी फार्मा 5th एवं 7th सेमेस्टर तथा एमसीए 3rd सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित किए हैं।
नई दिल्ली: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए ऑड सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। विषय सेमेस्टर परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं।
एकेटीयू वन व्यू रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, AKTU ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बीटेक 5th सेमेस्टर, बी फार्मा 5th सेमेस्टर, बी फार्मा 7th सेमेस्टर तथा एमसीए 3rd सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित किए हैं।
नोटिस के अनुसार, “विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के प्रथम चरण के लिए 8 जनवरी से 17 फरवरी तक आयोजित लिखित परीक्षाओं के पाठ्यक्रमों बीटेक (5th) सेमेस्टर, बी फॉर्मा 5th एवं 7th सेमेस्टर तथा एमसीए (3rd) सेमेस्टर के रेगुलर छात्र/ छात्राओं का परिणाम जारी किया गया है।”
AKTU ODD Sem Exam Rresult 2024-25: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्टूडेंट aktu one view result डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।
- फिर, “परिणाम” सेक्शन में विजिट करें।
- वन व्यू रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- एकेटीयू रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
Dr APJ Abdul Kalam Technical University: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी को पहले उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (UPTU) के नाम से जाना जाता था। एकेटीयू से उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में कुल 592 संस्थान संबद्ध हैं।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना 2000 में केरल विधान सभा द्वारा पारित अधिनियम 2000 द्वारा की गई थी। वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय का आधिकारिक नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय कर दिया गया। अधिक जानकारी के लिए एकेटीयू की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]EMRSST 2025 Result: एचपी बोर्ड ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का परिणाम hpbose.org पर किया जारी
ईएमआरएस स्कूलों में मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु आगामी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विभाग/ हिमाचल प्रदेश एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा की जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच