AISSEE 2026 Result: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम exams.nta.nic.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 27, 2026 | 07:15 PM IST | 1 min read
सैनिक स्कूल एंट्रेंस रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 27 फरवरी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर एआईएसएसईई 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।
सैनिक स्कूल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। एआईएसएसईई 2026 परीक्षा 18 जनवरी को भारत भर के 190 शहरों में स्थित 464 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेपर एवं पेपर) मोड में आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “काउंसलिंग के लिए आमंत्रित पात्र अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन प्रवेश प्रक्रिया के आगामी चरणों में निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।” एआईएसएसईई का आयोजन सैनिक विद्यालयों व नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में एडमिशन सिर्फ सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा आयोजित ई-काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाता है। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने कहा कि, प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए ईमेल आईडी admission.sss@gov.in पर मेल कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “ऑल इंडिया सैनिक एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट आज यानी 27.02.2026 को घोषित किया गया है और यह https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर उपलब्ध है।” नवीनतम अपडेट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी nta.nic.in की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Sainik School Entrance Exam Result 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सैनिक स्कूल सोसाइटी’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘एआईएसएसईई स्कोरकार्ड 2026’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल