AIMA UGAT Admit Card 2025: आइमा यूजीएटी एडमिट कार्ड aima.in पर जारी, 14 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | June 9, 2025 | 02:31 PM IST | 2 mins read
आइमा यूजीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन नंबर, जन्म तिथि और ईमेल आईडी जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से आज यानी 9 जून को अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (UGAT 2025) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aima.in पर जाकर AIMA UGAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आइमा यूजीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आइमा यूजीएटी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। हाल टिकट के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
AIMA UGAT 2025 परीक्षा 14 जून को ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। AIMA UGAT 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा स्थल का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, आइमा यूजीएटी एग्जाम 2025 में कुल 130 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में कराई जाएगी। पेपर में कुल चार सेक्शन को शामिल किया गया है, जिसमें अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न, न्यूमेरिकल एंड डेटा एनालिसिस, रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस और जनरल नॉलेज से 30-30 प्रश्न होंगे।
आइमा अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन बीबीए, बीसीए, बीएचएम, बीकॉम सहित अन्य स्नातक (यूजी) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
AIMA UGAT 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से एआईएमए यूजीएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट aima.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, UGAT एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूजीएटी एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result: नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा? जानें डेट, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक, पिछले साल की कटऑफ
उम्मीदवारों को 5 जून तक नीट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। अब एनटीए नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगी। एनटीए ने पहले ही नीट यूजी 2025 रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल