Abhay Pratap Singh | June 5, 2025 | 08:16 PM IST | 1 min read
एनटीए जीएटी बी 2025 रिजल्ट और एनटीए बीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 5 जून को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी 2025 (GAT-B 2025) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 (BET 2025) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर जीएटी-बी और बीईटी 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
New: GATE 2027 Syllabus
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for Masters of Technology
एनटीए जीएटी बी 2025 रिजल्ट और एनटीए बीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। जीएटी-बी 2025 परीक्षा 20 अप्रैल को तथा बीईटी 2025 परीक्षा 13 मई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जीएटी बी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर 26 से 28 अप्रैल तक और बीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर 20 से 22 मई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जीएटी बी रिजल्ट 2025 और बीईटी रिजल्ट 2025 जारी किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी 2025 के लिए कुल 10,417 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 8,891 कैंडिडेट परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 में उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 13,272 थी, जबकि17,932 ने रजिस्ट्रेशन किया था।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी 2025 रिजल्ट और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां जांच सकते हैं:
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ छात्रा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
Press Trust of India