AIMA MAT Admit Card 2024: आइमा मैट एडमिट कार्ड सीबीटी 2 के लिए mat.aima.in पर जारी; परीक्षा 22 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 06:02 PM IST | 2 mins read
एआईएमए एमएटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2 (CBT 2) के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड (MAT 2024 Admit Card) जारी कर दिया है। सीबीटी 2 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
New: Career Launcher Race to 99%ile - 13 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
AIMA MAT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। CBT 2 के लिए एआईएमए एमएटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, फॉर्म नंबर, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल का पता जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं।
आइमा मैट 2024 सीबीटी 2 परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आइमा मैट हाल टिकट 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है। इससे पहले, AIMA MAT CBT 1 का आयोजन 7 दिसंबर को किया गया था और पेपर-आधारित टेस्ट (PBT) 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था।
AIMA MAT परीक्षाएं पेपर-आधारित टेस्ट (PBT), कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) और इंटरनेट-आधारित टेस्ट (IBT) मोड में आयोजित की जाती है। नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर आवंटित तिथि और समय का पालन करना चाहिए।
उम्मीदवार किसी भी सहायता या समस्या के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 8130338839, 9599030586 पर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच और 011-47673020 पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, mat@aima.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
AIMA MAT Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
आइमा मैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट करें और अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’