AIL LET 2024: एआईएल एलईटी आवेदन फॉर्म में आज से ail.ac.in पर करें सुधार, आखिरी तिथि 18 मई
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा तीन दिनों के लिए लॉ एंट्रेंस टेस्ट आवेदन करेक्शन विंडो खोली गई है। एआईएल एलईटी 2024 परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (एआईएल) ने आज यानी 16 मई को लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 (एलईटी 2024) के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ail.ac.in पर जाकर एआईएल एलईटी 2024 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
एआईएल लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडों उम्मीदवारों के लिए तीन दिनों तक खुली रहेगी। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा 18 मई को एआईएल एलईटी आवेदन करेक्शन विंडो 2024 बंद कर दी जाएगी। एलईटी करेक्शन विंडो खोलने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
संस्थान द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों को एआईएल एलईटी 2024 आवेदन पत्र के सभी फील्ड में सुधार की अनुमति नहीं दी गई है। एआईएल लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार केवल अपलोड किए गए फोटो, दस्तावेज और हस्ताक्षर में बदलाव कर सकते हैं।
एआईएल एलईटी 2024 प्रवेश परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी। AIL LET 2024 एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही पाली में होगा। एआईएल एलईटी 2024 एडमिट कार्ड कैंडिडेट 30 मई से डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान 17 जून को एआईएल एलईटी 2024 रिजल्ट घोषित करेगा।
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बैचलर ऑफ आर्ट्स बैचलर ऑफ लॉ (बीए एलएलबी) प्रोग्राम में कुल 100 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, एआईएल मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) कार्यक्रम के तहत कुल 15 सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पंजाब राज्य के छात्रों के लिए दोनों प्रोग्राम में कुल 22 सीटें आरक्षित की गई हैं।
Law Entrance Test 2024: प्रोग्राम
एआईएल एलईटी 2024 परीक्षा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बैचलर ऑफ आर्ट्स बैचलर ऑफ लॉ (बीए एलएलबी) प्रोग्राम और एक वर्षीय मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’