Trusted Source Image

AIIMS NORCET 10 City Slip 2026: एम्स नॉरसेट 10 मेन्स सिटी स्लिप aiimsexams.ac.in पर जारी, 30 अप्रैल को एग्जाम

Santosh Kumar | April 22, 2026 | 11:00 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर लॉग इन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए, उन्हें अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने नॉरसेट-10 मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी हैं। 11 अप्रैल को हुई प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर स्टेज 2 के लिए चुने गए उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। लगभग 14,527 उम्मीदवारों को स्टेज-2 (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एम्स नॉरसेट 10 स्टेज-2 एग्जाम सिटी स्लिप एक्सेस करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026: नॉरसेट-10 मेंस एडमिट कार्ड डेट

एम्स नॉरसेट 10 सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, आवंटित शहर और अन्य बुनियादी विवरण शामिल हैं। यह स्लिप परीक्षा शहर के बारे में जानकारी प्रदान करती है और एडमिट कार्ड के रूप में कार्य नहीं करती है।

एम्स नॉरसेट एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी किया जाना निर्धारित है। अंतिम मेरिट लिस्ट स्टेज-2 के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की गई।

Also readAIIMS NORCET 10 Result 2026: एम्स नॉरसेट 10 प्रीलिम्स स्कोरकार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, स्टेज 2 एग्जाम कब?

AIIMS NORCET 10 City Slip 2026: स्टेज 2 के लिए 14,527 उम्मीदवार चयनित

स्टेज-I परीक्षा के लिए कुल 97,149 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इनमें से 92,026 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा योजना के अनुसार, 51,451 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। स्टेज-II के लिए कुल 14,527 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

एम्स नॉरसेट 10 भर्ती 2026 अभियान के तहत, विभिन्न एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,500 से अधिक पदों को भरा जाएगा। एम्स नॉरसेट 10 प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में स्टेज-2 के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications