AIIMS INICET Result 2026: एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, 32,374 उम्मीदवार उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | November 16, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
एम्स आईएनआई सीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन आईडी की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जनवरी 2026 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INICET) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स आईएनआई सीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स आईएनआई सीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन आईडी की आवश्यकता होगी। आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक, न्यूनतम आवश्यक अंक और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।
आईएनआई सीईटी 2025 परीक्षा में कुल 32,374 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 30,071 उम्मीदवार एमडी, एमएस, डीएम (6-वर्षीय) व एमसीएच (6-वर्षीय) पाठ्यक्रमों के लिए, जबकि 2,303 उम्मीदवार एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
आईएनआई सीईटी परीक्षा एम्स नई दिल्ली और अन्य एम्स, जिपमर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
AIIMS INICET 2025 Result Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एम्स आईएनआई सीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘परिणाम और घोषणाएंट सेक्शन खोजें।
- ‘INI CET जनवरी 2026 सत्र में योग्य उम्मीदवारों की सूची’ लिंक पर क्लिक करें।
- आईएनआई सीईटी 2025 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
संस्थान ने आईएनआई सीईटी के परिणामों के साथ ही 28 और 29 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाली पीजी रिसर्च मेथोडोलॉजी परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की संशोधित सूची भी जारी कर दी है। जनवरी 2026 सत्र के लिए डीएम/एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएनआई-एसएस की अंतिम सीट स्थिति भी जारी कर दी गई है।
अगली खबर
]AIBE 20 Admit Card 2025: एआईबीई 20 एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, 30 नवंबर को होगी परीक्षा
एआईबीई 20 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, एआईबीई 20 परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल