AIIMS CRE 5 ReExam: एम्स सीआरई 5 परीक्षा बिजली गुल होने के कारण जयपुर में रद्द, रीएग्जाम 7 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | August 31, 2026 | 10:51 PM IST | 1 min read
एम्स सीआरई 5 रीएग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जयपुर केंद्र के लिए उचित समय पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने बिजली गुल होने के कारण जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन में रद्द एम्स सीआरई 5 (CRE 5) परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एम्स सीआरई 5 रीएग्जाम का आयोजन 7 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “ION डिजिटल जोन सीतापुरा, जयपुर (RJ0101/RJ0102) में 31 अगस्त 2026 को सुबह की शिफ्ट में होने वाली परीक्षा, वेन्यू पर बिजली चली जाने के कारण बाधित हो गई।” एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 5 का आयोजन आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाना था।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “सक्षम अधिकारी ने उक्त केंद्र/ शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। मामले की जांच करने और प्रभावित सभी उम्मीदवारों के हित में, सक्षम अधिकारी ने केवल उक्त केंद्र के लिए परीक्षा पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है।”
आगे कहा गया कि, जिन उम्मीदवारों को प्रभावित शिफ्ट में बताए गए सेंटर पर परीक्षा देनी थी, वे सभी दोबारा परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। परीक्षा पोर्टल के जरिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। मूल विज्ञापन और बाद की सूचनाओं में दी गई सभी शर्तें लागू रहेंगी।
जयपुर केंद्र पर परीक्षा बिजली गुल होने के कारण बाधित हुई, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई। उम्मीदवारों नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
एम्स सीआरई 5 का आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के विभिन्न संस्थानों और सहभागी केंद्रीय सरकारी संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप C के रिक्त पदों को भरने के लिए किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1484 नॉन फैकल्टी पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार