Santosh Kumar | July 13, 2026 | 12:28 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके अपना एआईबीई 21 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
AIBE 21 Result 2026 Live Updates: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई। बीसीआई हेल्पडेस्क के अनुसार, एआईबीई 21 रिजल्ट 15 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके एआईबीई 21 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 21: Final Answer Key Out: Download PDF
AIBE 21: Provisional Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 21 परीक्षा के लिए 2.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, और लगभग 2.55 लाख से 2.65 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। बीसीआई ने एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरह से एआईबीई फाइनल आंसर की पीडीएफ 10 जुलाई को जारी की गई। 10 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 17 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया।
सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल की तैयार की गई। एआईबीई रिजल्ट इसी फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर या हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 21 परीक्षा रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
सफल उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस' दिया जाएगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 100 में से कम से कम 45 मार्क्स जबकि एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के लिए 40 मार्क्स तय किए गए हैं।
एआईबीई 21 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। फाइनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है, जिसके आधार पर मूल्यांकन पूरा किया जा रहा है। एआईबीई 21 रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
July 13, 2026 | 12:28 PM IST
बार काउंसिल ऑफ इंडिया हेल्पडेस्क के अनुसार, एआईबीई 21 रिजल्ट 15 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है।
July 13, 2026 | 12:27 PM IST
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई।