LiveTrusted Source Image

AIBE 21 Exam 2026 Live: एआईबीई 2026 एनालिसिस जारी, आंसर की, कटऑफ जानें

Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read

ऑल इंडिया बार काउंसिल 21 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक तथा एससी/एसटी/ दिव्यांग को 40% अंक लाने होंगे।

Back

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
एआईबीई 21 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एआईबीई 21 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आज दोपहर 1:00 बजे से अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 (AIBE 21) का आयोजन किया जाएगा। एआईबीई 21 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बार बीसीआई ने 23 मई को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है।

अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण का उपयोग कर एआईबीई 2026 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 2026 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। एआईबीई 21 परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।

एआईबीई 21 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को सुबह 11:30 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। दोपहर 1:15 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Also readUP PGT 2022 Interview Schedule: यूपी पीजीटी इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 5 जून से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

ऑल इंडिया बार काउंसिल 21 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक तथा एससी/एसटी/ दिव्यांग को 40% अंक लाने होंगे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि एआईबीई में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।

एआईबीई परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, बैग, किताबें, नोट्स और कागज जैसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अनधिकृत वस्तुए प्रतिबंधित हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में खाली कागज लाने की अनुमति है, लेकिन उस पर किसी प्रकार के नोट्स, लिखित सामग्री या टिप्पणियां नहीं होनी चाहिए।

All India Bar Exam 2026: ड्रेस कोड

पुरुष उम्मीदवारों को टी-शर्ट, शर्ट, कुर्ता, ट्राउजर, जींस और साधारण सेमी-फॉर्मल और महिला अभ्यर्थियों को कुर्ती, सलवार सूट, टॉप, टी-शर्ट, जींस, ट्राउजर पोशाक पहनने की अनुमति है। फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। धातु के बटन, कई जेब वाले कपड़े और भारी आभूषण पहनने से बचना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

बार काउंसिल ऑफ इंडिया 7 जून, 2026 को एक शिफ्ट में बीसीआई एआईबीई 21 परीक्षा आयोजित करेगी। एआईबीई 21 परीक्षा समय, दिशानिर्देश, प्रतिबंधित वस्तुएं, प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी सहित नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।

June 7, 2026 | 11:45 AM IST

aibe 21 exam date 2026

भारत में एलएलबी (LLB) की डिग्री प्राप्त करने के बाद वकालत शुरू करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल होने पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (CoP) जारी करती है, जिसके बिना किसी भी अदालत में विधिक प्रैक्टिस नहीं की जा सकती।

June 7, 2026 | 11:27 AM IST

aibe login: एआईबीई 2026 एडमिट कार्ड

एआईबीई एडमिट कार्ड बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

June 7, 2026 | 11:27 AM IST

AIBE 21 Exam 2026 Live: एआईबीई 21 परीक्षा आज

एआईबीई 21 परीक्षा का आयोजन आज ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications