Saurabh Pandey | January 15, 2025 | 05:10 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन भारत के 50 शहरों में साल में दो बार आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। एआईबीई परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और इसे साढ़े तीन घंटे में पूरा करना होता है। परीक्षा पास करने पर सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिस प्रमाणपत्र प्राप्त होता है।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का रिजल्ट करेगा। जो उम्मीदवार AIBE 19 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। एआईबीई 19 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AIBE 21: Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 29 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जबकि आंसर की में किसी भी उत्तर के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों के पास 10 जनवरी, 2025 तक का समय था।
एआईबीई 19 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है। एससी/एसटी और विकलांग वर्ग के आवेदकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स की आवश्यकता होगी।
एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 19 में संवैधानिक कानून, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), पारिवारिक कानून और बौद्धिक संपदा कानून सहित 19 कानूनी विषयों को शामिल करने वाले 100 प्रश्न शामिल थे।
Also read AIBE 19 Exam 2024: एआईबीई 19 पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन भारत के 50 शहरों में साल में दो बार आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। एआईबीई परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और इसे साढ़े तीन घंटे में पूरा करना होता है। परीक्षा पास करने पर सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिस प्रमाणपत्र प्राप्त होता है, जो उन्हें भारत में किसी भी अदालत में प्रैक्टिस करने की अनुमति देता है।