Santosh Kumar | February 13, 2025 | 03:49 PM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) एआईबीई 19 रिजल्ट के साथ ही एआईबीई 19 फाइनल आंसर की 2024 भी जारी कर सकता है।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। एआईबीई 19 रिजल्ट डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
AIBE 21: Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई। बीसीआई ने 28 दिसंबर, 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की। उम्मीदवारों को 30 दिसंबर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था।
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क देना था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) एआईबीई 19 रिजल्ट के साथ ही एआईबीई 19 फाइनल आंसर की 2024 भी जारी कर सकता है।
एआईबीई 19 रिजल्ट एआईबीई 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। उत्तीर्ण अंक और कट-ऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को एआईबीई सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
बीसीआई एआईबीई 19 2024 में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों जैसे आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% योग्यता अंक आवश्यक है।
पिछले रुझानों के अनुसार, एआईबीई 19 परीक्षा रिजल्ट 2024 इस महीने के अंत तक या मार्च के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले 5 वर्षों के एआईबीई रिजल्ट डेट की जांच कर सकते हैं-
सत्र | एआईबीई परीक्षा तिथि | एआईबीई रिजल्ट डेट | परीक्षा और परिणाम के बीच का समय |
|---|---|---|---|
एआईबीई 19 | 22 दिसंबर 2024 | फरवरी/मार्च 2025 (संभावित) | 2-3 महीने |
एआईबीई 18 | 10 दिसंबर 2023 | 26 मार्च 2024 | 3 महीने 16 दिन |
एआईबीई 17 | 5 फरवरी 2023 | 30 मई 2023 | 3 महीने 25 दिन |
एआईबीई 16 | 31 अक्टूबर 2021 | 3 फरवरी 2022 | 3 महीने 3 दिन |
एआईबीई 15 | 24 जनवरी 2021 | 30 मार्च 2021 | 2 महीने 6 दिन |
एआईबीई 14 | 15 सितंबर 2019 | 22 नवंबर 2019 | 2 महीने 7 दिन |