Trusted Source Image

AFCAT 2 Admit Card 2024: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 एडमिट कार्ड afcat.cdac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | July 24, 2024 | 12:18 PM IST | 1 min read

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

Back

AFCAT Question/Sample papers

Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.

Free Download
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 (एएफसीएटी 2) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एएफसीएटी 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एएफसीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाती है।

AFCAT 2 2024: परीक्षा तिथि

आईएएफ एएफसीएटी 2 परीक्षा 9 से 11 अगस्त, 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन उद्देश्यों के लिए अपना AFCT 2 एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रमाण परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना आवश्यक है।

AFCAT 2 2024: दो पालियों में परीक्षा

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

AFCAT 2 Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार लॉगिन टैब पर क्लिक करें और AFCAT 2/2024 चुनें।
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • फिर, AFCAT एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • एएफसीएटी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें।
  • अब एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2024 का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और सेव करें।

Also read UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन psc.uk.gov.in पर शुरू, 12 अगस्त लास्ट डेट

AFCAT 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्म की तारीख
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications