Abhay Pratap Singh | February 10, 2025 | 10:16 AM IST | 1 min read
एईईई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की आवश्यकता होगी।
Prepare for AEEE with a sample paper designed to boost your exam readiness. Practise important questions, assess your preparation, improve accuracy, and build confidence for the exam.
Download Now
नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham) ने अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 (AEEE 2025) चरण 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एईईई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट amrita.edu के माध्यम से अमृता इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
AEEE 2027: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus | Mock Test
एईईई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। AEEE 2025 चरण 1 परीक्षा 1 और 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। एईईई परीक्षा 2.30 घंटे के लिए कराई गई थी।
अमृता प्रवेश परीक्षा - इंजीनियरिंग (एईईई) कक्षा 12 के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार अमृता यूनिवर्सिटी के अमृतपुरी, अमरावती, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, फरीदाबाद और नागरकोइल सहित अन्य परिसरों में बीटेक डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए पात्र होते हैं।
Also readMET 2025 Schedule: मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट शेड्यूल manipal.edu पर जारी, रजिस्ट्रेशन डेडलाइन जानें
एईईई 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी से प्रश्न शामिल थे।
एईईई के माध्यम से अमृता विश्व विद्यापीठम परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले बीटेक पाठ्यक्रमों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सीएसई, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आरएआई, ईईई, एआई एवं डेटा साइंस, ईसीई, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (साइबर सुरक्षा) (सीवाईएस), कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) (सीएआई) शामिल हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एईईई 2025 फेज 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: