Trusted Source Image

AEEE Admit Card 2025: अमृता यूनिवर्सिटी ने एईईई फेज 1 एडमिट कार्ड aeee.amrita.edu पर किया जारी; डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | January 27, 2025 | 11:52 AM IST | 2 mins read

चरण-1 के लिए अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन 1, 2 और 3 फरवरी को कई पालियों में किया जाएगा।

Back

AEEE 2025 Phase 2: Question Paper with Solution

Get the complete AEEE 2025 Phase II question paper with expert solutions, covering all subjects.

Download Now
अमृता विश्व विद्यापीठम दो चरणों में एईईई 2025 एग्जाम आयोजित करेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
अमृता विश्व विद्यापीठम दो चरणों में एईईई 2025 एग्जाम आयोजित करेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम ने आज यानी 27 जनवरी को अमृता एंट्रेंस एग्जाम - इंजीनियरिंग 2025 (AEEE 2025) फेज 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्लॉट बुक करने वाले उम्मीदवार अमृता यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट aeee.amrita.edu के माध्यम से एईईई 2025 फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एईईई हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एईईई 2025 एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता और उम्मीदवार फोटो व हस्ताक्षर जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।

चरण-1 के लिए अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग का आयोजन 1, 2 और 3 फरवरी को किया जाएगा। एईईई परीक्षा 2025 तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 का समय सुबह 8:30 से 11 बजे तक, शिफ्ट 2 का समय दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शिफ्ट 3 का समय दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक है।

Also readPadma Awards 2025: साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में 30 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित किया जाएगा

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को एईईई 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी लाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र को केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना होगा तथा प्रवेश के लिए अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पेश करना होगा।

प्राधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि, समय या स्थान में परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा ईमेल, फोन या व्यक्तिगत संचार के माध्यम से किए गए किसी भी बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के लिए उम्मीदवारों को aeee@amrita.edu पर मेल करना होगा।

AEEE Admit Card 2024 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार AEEE हाल टिकट डाउनलोड करने के नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं:

  • अमृता विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एईईई 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • AEEE 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications