Samantha Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा प्रभु की कक्षा 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल, जानें गणित में कितने अंक मिले
Abhay Pratap Singh | September 13, 2024 | 03:17 PM IST | 2 mins read
कक्षा 10वीं रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, कुल 100 अंकों में से अंग्रेजी में 90, तमिल में 83, गणित में 100 और भौतिकी में 95 अंक मिले।
नई दिल्ली: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक 37 वर्षीय सामंथा रुथ प्रभु की कक्षा 10वीं मार्कशीट एक बार फिर से वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल सामंथा प्रभु की कक्षा 10वीं की मार्कशीट में उन्हें गणित विषय में 100 में से 100 अंक मिले हैं।
इससे पहले, साल 2020 में एक्ट्रेस सामंथा ने मार्कशीट की लीक हुई तस्वीर एक ‘एक्स’ हैंडल पर देखी और उस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए पुष्टि किया कि यह सच है। सामंथा रूथ प्रभु ने चेन्नई के सीएसआई सेंट स्टीफंस मैट्रिकुलेशन स्कूल से वर्ष 2001-2002 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की।
रागालहरी नाम के ‘एक्स’ हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया, “एक टॉपर हर जगह टॉपर होता है! उसने सभी भूमिकाएं बखूबी निभाईं! चाहे वह छात्रा हो, बेटी हो, अभिनेता हो, कार्यकर्ता हो, पत्नी हो, बहू हो, माँ हो (#Hash), #सैम ने लाखों दिल जीते। यहाँ #सैम की प्रगति रिपोर्ट है।”
इस साल एक इंटरव्यू में सामंथा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं रखने वाली लड़की के लिए ऐसे लॉन्च होना किसी सपने से परे था। बता दें कि, उनकी आने वाली फिल्म बंगाराम के 2025 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, “कुल 100 अंकों में से, अंग्रेजी में 90, तमिल में 83, गणित में 100 और भौतिकी में 95 अंक मिले। अभिनेत्री ने वनस्पति विज्ञान में 84, इतिहास में 91 और भूगोल में 83 अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल परीक्षा में कुल मिलाकर एक्ट्रेस ने 1000 में से 887 (88.7%) अंक प्राप्त किए।
एक्ट्रेस सामंथा की मार्कशीट के अनुसार, 132.5 दिनों में से, वह 116 दिन स्कूल गईं। इसके अलावा, सामंथा प्रभु ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (यूजी) की डिग्री हासिल की। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “वह हमेशा नंबर 1 है।” वहीं, अन्य ने लिखा, “कौन सा बोर्ड- टीएन बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई?”
बता दें कि, समथा ने साल 2010 में तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि मैं बड़े सपनों की पोस्टर गर्ल हूं। हमारे परिवार से कोई भी कभी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं रहा। और यहां मुझे एक ऐसी फिल्म में लॉन्च किया जा रहा था, जिसमें मैंने पितृसत्तात्मक नियमों को तोड़ा! यह एक सपने जैसा लग रहा था।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम