UoH Elections: डीयू के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, सभी 6 पदों पर जीत
Santosh Kumar | September 22, 2025 | 02:05 PM IST | 1 min read
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने एबीवीपी को जीत की बधाई दी।
हैदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पैनल ने 2025-26 के लिए हैदराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) छात्र संघ चुनावों में वाम समर्थित गठबंधन को हराकर जीत हासिल की। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19 सितंबर को हुए चुनावों में एबीवीपी ने सभी छह पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव) पर जीत हासिल की।
पीएचडी शोधार्थी शिवा पालेपु को अध्यक्ष चुना गया, जबकि देबेन्द्र ने उपाध्यक्ष पद जीता। श्रुति प्रिया को महासचिव, सौरभ शुक्ला को संयुक्त सचिव, वीनस को सांस्कृतिक सचिव तथा ज्वाला को खेल सचिव चुना गया।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने 21 सितंबर को एबीवीपी को उसकी जीत पर बधाई दी।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किए एक पोस्ट में, संजय कुमार ने कहा, "हैदराबाद विश्वविद्यालय की जेन जेड एबीवीपी के साथ है। अध्यक्ष से लेकर खेल सचिव तक हर महत्वपूर्ण पद पर जीत हासिल हुई है।
विरोधियों का यह पूरी तरह सफाया हैदराबाद विश्वविद्यालय की जेन जेड द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास को दर्शाता है। पंजाब से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय और फिर हैदराबाद विश्वविद्यालय हर कैंपस में भगवा लहर गति पकड़ रहा है।"
एबीवीपी ग्रेटर हैदराबाद इकाई ने विज्ञप्ति में कहा कि यह जीत छात्रों की राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय के अनुसार, 169 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और 81 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
अगली खबर
]DU Ramanujan College News: रामानुजन कॉलेज प्रिंसिपल उत्पीड़न के आरोप में निलंबित, संकाय सदस्यों ने की शिकायत
शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी में एक संस्थागत जांच शुरू की गई है। शिकायतकर्ताओं में से एक कथित तौर पर एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी है। हालांकि, निलंबित प्रिंसिपल ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच