AAI Senior Assistant Admit Card 2025: एएआई सीनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड aai.aero पर जारी, जानें परीक्षा तिथि
Abhay Pratap Singh | October 26, 2025 | 03:16 PM IST | 1 min read
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सीनियर असिस्टेंट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सीनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से एएआई सीनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एएआई सीनियर असिस्टेंट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एएआई एसए एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर सहायक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 4 नवंबर, 2025 को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर कुल 100 अंकों का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
एएआई सीनियर असिस्टेंट परीक्षा 2025 में यूआर/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी (एनसीएल)/ एक्स-एसएम श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50 प्रतिशत है। वहीं, एससी और एसटी श्रेणी के कैंडिडेट के लिए पास प्रतिशत 40% अंक है।
यह परीक्षा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स), वरिष्ठ सहायक (लेखा) और वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए एएआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AAI Senior Assistant 2025 Admit Card: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एएआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन पर जाएं।
- सीनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एएआई सीनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार