AIIMS Bhopal Suicide: एम्स भोपाल में 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, शैक्षणिक तनाव को बताई वजह
Press Trust of India | May 12, 2025 | 10:32 PM IST | 2 mins read
डीसीपी ने बताया कि वह एक खेल प्रतियोगिता के लिए शहर में था। उसके व्हाट्सएप अकाउंट पर एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में पाठ्यक्रम में बदलाव, कक्षा में उपस्थिति और शैक्षणिक तनाव को इस कदम के कुछ प्रमुख कारण बताए गए हैं।
नई दिल्ली : एम्स भोपाल के 19 वर्षीय एक छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर शैक्षणिक तनाव को कारण बताते हुए आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक उत्कर्ष एम. शिंगने महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला था और भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि उसने कथित तौर पर वानोवरी इलाके में एक फ्लैट के बाथरूम में अपना गला रेत लिया। अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.15 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पंचरत्न हाउसिंग सोसाइटी के बाथरूम में एक युवक का शव मिला है। जांच में पता चला कि शिंगने डिप्रेशन से पीड़ित था और पिछले कुछ महीनों से दवा ले रहा था।
डीसीपी ने बताया कि वह एक खेल प्रतियोगिता के लिए शहर में था। उसके व्हाट्सएप अकाउंट पर एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में पाठ्यक्रम में बदलाव, कक्षा में उपस्थिति और शैक्षणिक तनाव को इस कदम के कुछ प्रमुख कारण बताए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ऑनलाइन चाकू जैसा हथियार मंगवाया था और कथित तौर पर उसी का इस्तेमाल खुदकुशी करने के लिए किया। शिंगने ने नीट परीक्षा में 720 में से 710 अंक हासिल किए थे। डीसीपी ने बताया कि उसके पिता डॉक्टर हैं, जबकि भाई मेडिकल का छात्र है। वानोवरी पुलिस आगे की जांच कर रही है।
डिसक्लेमर- यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच