Abhay Pratap Singh | December 26, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन 5 दिसंबर को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए XAT आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare for XAT with confidence! Download the FREE XAT Mock Test eBook featuring exam-pattern questions, practice tests, and expert insights to boost your score.
Download Ebook
नई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) की ओर से आज यानी 26 दिसंबर को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 (XAT Admit Card 2025) जारी कर दिया गया है। एक्सएटी एग्जाम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एक्सएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एक्सएटी 2025 हाल टिकट में व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन 5 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को XAT एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र लाना होगा। XAT एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, माइक्रोफोन, सेल फोन, स्मार्टवॉच और इयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध है।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर विजिट करें। इसके बाद, एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देंशों का पालन करना होगा: