WBJEE 2024 Answer Key: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी wbjeeb.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | May 7, 2024 | 02:19 PM IST | 2 mins read
पंश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 प्रोविजन आंसर की के खिलाफ उम्मीदवार प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 (डब्ल्यूबीजेईई 2024) के लिए प्रोविजन आंसर की जारी कर दी है। डब्ल्यूबीजेईई 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर पंश्चिम बंगाल जेईई प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 देख सकते हैं।
WBJEE 2024 आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का भी मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मई तक पश्चिम बंगाल जेईई प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध चुनौती दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड प्रात्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद पश्चिम बंगाल जेईई अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी करेगा। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर उम्मीदवारों के स्कोर और रैंक की गणना की जाएगी। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित की गई थी।
डब्ल्यूबी जेईई 2024 पेपर में तीन भाग - सेक्शन 1, 2 और 3 को शामिल किया गया था। पश्चिम बंगाल जेईई पेपर में कुल 155 प्रश्न पूछे गए थे। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन पश्चिम बंगाल में विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा गलत उत्तर के लिए सेक्शन-1 में 0.25 (चौथाई) अंक और सेक्शन-2 में 0.5 (आधा) अंक काटा जाएगा। वहीं, सेक्शन-3 के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
WBJEE 2024 Counselling Process: आवश्यक दस्तावेज
WBJEE 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
- WBJEE 2024 रैंक कार्ड
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर का प्रिंटआउट
- कक्षा 10 की मार्कशीट व स्वप्रमाणित फोटो कॉपी
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट व स्वप्रमाणित फोटो कॉपी
- आर्किटेक्चर कोर्स के लिए NATA या JEE मेन 2022 पेपर 2 का सर्टिफिकेट या मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र और स्व-सत्यापित प्रति (केवल पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के लिए)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- जन्मतिथि सत्यापन के लिए कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र या जन्म प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच