Uttarakhand NEET PG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 10:37 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के तहत राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1122 सीटें आवंटित की गई हैं।
नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in के माध्यम से उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट की जांच कर सकते हैं।
उत्तराखंड नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के तहत राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1122 सीटें आवंटित की गई हैं। उत्तराखंड नीट पीजी राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम और आवंटित कॉलेज सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि सीट आवंटन में कोई गड़बड़ी है, तो कैंडिडेट ऑफिशियल ईमेल आईडी ukneetcounselling@gmail.com पर 2 दिसंबर, 2025 को दोपहर 1:00 बजे तक यूनिवर्सिटी को सूचित सकते हैं, जिसके बाद रिजल्ट फाइनल कर दिया जाएगा और अलॉटमेंट लेटर काउंसलिंग पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।”
Also read Jharkhand NEET PG Counselling 2025: झारखंड नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, आवश्यक दस्तावेज जानें
सूचना में कहा गया कि, कॉलेज/ कोर्स/ कोटा का चुनाव उत्तराखंड स्टेट नीट पीजी MDMS 2025 मेरिट लिस्ट और कैंडिडेट्स द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी मनी के आधार पर होगा, जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय एनएमसी की गाइडलाइंस के अनुसार है। एडमिशन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखाने पर एडमिशन कैंसल हो जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया, सेवारत PMHS कैंडिडेट के एनओसी/वेटेज के संबंध में सक्षम अधिकारी से जारी ओरिजिनल सर्टिफिकेट अलॉटेड कॉलेज में प्रवेश के समय दिखाना होगा। उत्तराखंड नीट पीजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Uttarakhand NEET PG Seat Allotment Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूके नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://hnbumu.ac.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘नीट पीजी 2025 उत्तराखंड काउंसलिंग’ पर क्लिक करें।
- अब, अनाउंसमेंट टैब के भीतर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- राउंड 1 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ नए पेज में ओपन होगी।
- अपना नाम, रोल नंबर व अन्य विवरण जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]दिल्ली सरकार 2,000 से अधिक सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को देगी जेईई, नीट और दूसरी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग
इसके तहत 2,200 स्टूडेंट्स को जेईई, नीट, क्लैट, सीए फाउंडेशन और सीयूईटी जैसे बड़े एग्जाम के लिए फ्री प्रोफेशनल कोचिंग दी जाएगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को इस पहल की ऑफिशियल घोषणा की
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार