UPSSSC Lower PCS Main Exam 2026: यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए फीस जमा करने की सुविधा शुरू, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | July 20, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए फीस जमा करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट upsssc.gov.in के माध्यम से लागू शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए मेन फीस डिपॉजिट विंडो रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड सहित अन्य विवरणों की मदद से लॉगिन कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Lower PCS Mains Exam 2026: मुख्य परीक्षा शुल्क
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित (UR) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, दिव्यांग (PH) कैटेगरी के व्यक्तियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
उत्तर प्रदेश लोअर पीसीएस 2026 मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दो घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में सूचना वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर दी जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2587 पद भरे जाएंगे।
यूपी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Lower PCS Mains Exam Fee Payment 2026: शुल्क भुगतान प्रक्रिया
यूपी लोअर पीसीएस मेन एग्जाम फीस 2026 जमा करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फी डिपॉजिट’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल