UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन

Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 08:41 AM IST | 1 min read

आवेदन-पत्र में संशोधन 1 जुलाई 2026 तक ही किया जा सकता है। इसके बाद आवेदन-पत्र में संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। इस सम्बन्ध में त्रुटि सुधार/ संशोधन के लिए अलग से कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों का वेतन 19,900 से शुरू होकर 63,200 रुपये प्रति माह तक होगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 4 जून से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 जून 2026 है।

यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 1 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां (यदि हो) सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

इस भर्ती का उद्देश्य प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के अधीन कुल 722 रिक्त पदों को भरना है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल हुए और वैलिड स्कोरकार्ड रखने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026:आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित
00
25.00
25.00
अन्य पिछड़ा वर्ग
00
25.00
25.00
अनुसूचित जाति
00
25.00
25.00
अनुसूचित जनजाति
00
25.00
25.00

Also read CG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को एग्जाम

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां (सामान्य)
रिक्तियां (विशेष चयन)
कुल
अनारक्षित (सामान्य)
246
46
292
अनुसूचित जाति (SC)
128
14
142
अनुसूचित जनजाति (ST)
12
0
12
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
165
50
215
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
61
0
61
कुल योग
612
110
722
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]