UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7 सितंबर से आवेदन
Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 05:58 PM IST | 1 min read
यूपी में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A और असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक उसमें त्रुटियां (यदि हों) सुधार सकेंगे।
यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जो UPSSSC PET 2025 में योग्य हैं और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ज़रूरी शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर अनुभव की शर्तों को पूरा करते हैं। यह भर्ती इलाहाबाद हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर के कुल 12 खाली पदों है।
UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
वर्ग
|
शुल्क
|
|
अनारक्षित, सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला
|
25 रुपये
|
|
भुगतान का प्रकार
|
ऑनलाइन
|
UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया
मुख्य परीक्षा - मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ पाएंगे, जिन्हें PET-2025 के अंकों के आधार पर चुना जाएगा। जिन उम्मीदवारों को PET-2025 में शून्य या माइनस अंक मिले हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए नहीं चुना जाएगा। मुख्य परीक्षा की फीस केवल उन्हीं उम्मीदवारों को देनी होगी, जिन्हें इस परीक्षा के लिए चुना जाएगा। यह फीस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्डडाउनलोड करने से पहले जमा करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल